सोनभद्र, अगस्त 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्वर्ण जयंती चौक पर बढ़ती महंगाई के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चीनी,चावल,दाल, तेल,प्याज, साबुन समेत अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं को सामने रखकर आरती-पूजन किया और भाजपा सरकार पर महंगाई को लेकर तंज कसते हुए विरोध जताया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के अच्छे दिन कहां गए? उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। दाल, तेल, प्याज, चावल, चीनी और साबुन जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम जनता परेशान है। यह भी पढ़ें- महंगाई के खिलाफ महागठबंधन का हल्ला बोल उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य, दवाइयो...