सोनभद्र, अक्टूबर 18 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा को विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार की ओर से रविवार को राबर्ट्सगंज के धर्मशाला स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के उप सचिव विजय विश्वकर्मा के आवास पर आचार्य विश्वनाथ प्रसाद शर्मा के सानिध्य में आयोजित समारोह में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आशा विश्वकर्मा को बुके, माल्यार्पण, अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न और श्रीमद् विश्वकर्मा महापुराण भेंटकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों सहित विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...