सोनभद्र, अक्टूबर 2 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। संगठन को मजबूत करते हुए प्रभावी कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ने पर बल दिया गया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता और संचालन जिला संयोजक स्नातक निर्वाचन कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि चुनाव में संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र में सक्रिय होकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करें। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए प्रभावी कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: एमएलसी चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा बैठक में आ...