सोनभद्र, नवम्बर 15 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को जननायक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जिलाध्यक्ष नन्दलाल के नेतृत्व में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ रहे। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, सामाजिक चेतना और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उनके ऐतिहासिक आंदोलन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज को जागरूक कर उनके अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। यह भी पढ़ें- K...