सोनभद्र, सितम्बर 8 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। पुरानी रंजिश को लेकर दुकान पर पहुंचकर लाठी-डंडे से हमला करने के आरोप में शक्तिनगर पुलिस ने भाई-बहन समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजकिशन सेल्स के समीप रहने वाले राकेश कुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मोतीलाल, सोनू कुमार गुप्ता, कुसुम गुप्ता और सुमन पुत्र स्व. दीनानाथ के खिलाफ मारपीट, चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में राकेश ने बताया कि चार सितंबर की शाम करीब चार बजे पुरानी रंजिश को लेकर उक्त लोग उसकी दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...