सोनभद्र, अक्टूबर 22 -- Sonbhadra News: घोरावल/दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के घोरावल और दुद्धी में भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान आकर्षक झाकियों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। घोरावल नगर में बुधवार की देर रात एवं गुरुवार की सुबह प्राचीन रामलीला समिति द्वारा भरत मिलाप एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां निकाली गई जिसका हजारों लोगों ने दर्शन किया। घोरावल नगर में सजावट आकर्षण का केंद्र रहा। आकर्षक झाकियों में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता एवं हनुमान की आकर्षक झांकी का भारत मिलाप किया गया। मां काली, भगवान शंकर, राधा कृष्ण ,बजरंगबली की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भरत मिलाप के प...