सोनभद्र, सितम्बर 27 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुविधाओं को विस्तार देते हुए ब्लॉक-सी में शनिवार से सेंट्रल स्टोर, ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा शुरू कर दी गई। प्राचार्य प्रो. डॉ. आनंद कुमार ने फीता काटकर तीनों सुविधाओं का उद्घाटन किया। नई व्यवस्थाओं से मरीजों को उपचार और जांच की सुविधा मेडिकल कॉलेज में ही मिल सकेगी।

नई सुविधाएँ मेडिकल कॉलेज की ओटी पहले ब्लॉक-बी में संचालित हो रही थी। करीब एक सप्ताह से ओटी का एसी खराब होने के साथ ही छत से पानी टपकने के कारण सर्जरी प्रभावित हो रही थी। एसी खराब होने से ओटी और आईसीयू में सीलन की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी। इसके चलते प्रतिदिन महज दो से तीन मरीजों का ही ऑपरेशन हो पा रहा था। अब ओटी को ब्लॉक-सी में स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे स...