सोनभद्र, अक्टूबर 29 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में गुरुवार को 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। अधिकारियों ने प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण में सीखे गए कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार अपनाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अपर जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह और सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार ने प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। अपर जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त करने व...