Sonbhadra News: बुआ के घर से लापता हुई नाबालिग भतीजी
सोनभद्र, अगस्त 27 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। शक्तिनगर थाना अंतर्गत के एक गांव में आंध्र प्रदेश से अपनी बुआ के घर रहने आई भतीजी अचानक लापता हो गयी है। सूचना मिलने पर उसकी गुमशुदगी के मामले की शक्ति नगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शक्ति नगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक राम बच्चन यादव ने बताया कि बीते 29 जून 2026 को थाना दुववाड़ा,जिला विशाखापत्तनम,आंध्र प्रदेश निवासी अंजलि खालखो ने वहां कें थाने मे पुत्री की गुमसुदगी की जीरो रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जिसके बाद मामला यहां ट्रांसफर होने पर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने बताया की सात दिन बुआ कें यहां रहने के बाद लड़की कही चली गईं । बताया की लकड़ी के पास कोई मोबाइल भी नही है जिससे उसकी तलाश की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.