Sonbhadra News: बीमार वृद्धा को टोकरी में बैठाकर 10 किमी अस्पताल ले गए परिजन
सोनभद्र, जुलाई 28 -- Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। शासन की स्वास्थ्य योजनाओं और आपातकालीन सेवाओं के दावों के बीच मंगलवार को ओबरा में एक मार्मिक तस्वीर सामने आई। रेणुकापार क्षेत्र के पनारी ग्रामसभा के मैराडाड़ टोला निवासी लगभग 70 वर्षीय आदिवासी महिला अतवरिया पत्नी बुद्धन को गंभीर बीमारी की हालत में परिजन बांस की टोकरी में बैठाकर करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर ओबरा लाए। बताया गया कि वृद्धा कई महीनों से बीमार हैं। परिजनों के अनुसार उन्हें एंबुलेंस सेवा की जानकारी नहीं थी। ऐसे में महिला के दो दामाद मुनेश्वर और गंगाराम ने बांस की टोकरी को कंधे पर रखकर पैदल सफर तय किया और ओबरा पहुंचे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: अनुमंडल क्षेत्र में फर्जी डॉक्टरों के नाम पर इलाज और गर्भपात का खेल जारी इसके बाद उनका उपचार चोपन रोड स्थित ओबरा में एक निजी अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.