Sonbhadra News: बीज भंडार परिसर का सोलर पंप खराब
सोनभद्र, जुलाई 4 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक परिसर के बीज गोदाम के सामने लगा सोलर पानी टंकी 6 माह से ज्यादा समय से खराब पड़ा है। इसके चलते ग्रामीणों व किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र ही सोलर पानी टंकी को सही कराये जाने की मांग की है।ग्रामीणों ने बताया कि पंचायतों को पानी उपलब्ध कराने वाला ब्लॉक परिसर में आने वाले अन्नदाता ही पानी के लिए परेशान है। किसान मूरत, आनंद, सुरेश, धनपत, रामदेव, अनूप आदि ने बताया कि इस समय बीज गोदाम पर किसानों की भीड़ लगी हुई है और घंटों लोग बीज खरीदने के लिए लाइन लगाए रहते हैं पर प्यास बुझाने के लिए पानी ही नहीं है। बताया कि 6 माह से ऊपर हो गया सोलर टंकी की पाइप टूटी है। इस पर जिम्मेदारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.