Sonbhadra News: बिहार में बेचने के लिए जा रही शराब संग तीन गिरफ्तार
सोनभद्र, नवम्बर 7 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। बिहार में दोगुने दाम पर बेचकर मुनाफा कमाने के लिए अवैध रूप से देशी शराब की तस्करी कर रहे तीन आरोपितों को मांची पुलिस ने शनिवार को चिचलिक के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पिकअप वाहन में लदी 369 लीटर ब्लू लाइन देशी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की कीमत 1.47 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब और पिकअप समेत कुल 3.97 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। मांची पुलिस की तरफ से सुबह करीब 11:30 बजे ग्राम चिचलिक के पास एक पिकअप वाहन की जांच की गई तो उसमें 200 एमएल के 1845 फ्रूटी पाउच ब्लू लाइन देशी शराब लदी मिली। पुलिस ने वाहन सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे आसपास के क्षेत्रों से फुटकर में शराब खरीदकर एकत्र करते थे और उसे बिहार ले जाकर दोगुने दाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.