सोनभद्र, अक्टूबर 26 -- Sonbhadra News: चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के चतरवार गांव के मकरवानी टोला में सोमवार शाम बिजली के तार की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। खेतों को जंगली सूअरों से बचाने के लिए नाले के पास बिजली का तार बिछाया गया था। इसी तार की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। जुगैल थाना क्षेत्र के चतरवार निवासी 18 वर्षीय राजेश पुत्र अर्जुन सोमवार शाम घर पर खाना खाने के बाद शौच के लिए पास के नाले की ओर गया था। अंधेरा होने के कारण वह वहां बिछाए गए बिजली के तार को देख नहीं सका और उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जुगैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जुगैल पुलिस के अनुसार शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। इस म...