सोनभद्र, अक्टूबर 26 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार कक्ष में सोमवार को क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में एसजेपीयू (विशेष किशोर पुलिस इकाई) एवं एएचटीयू (मानव तस्करी रोधी इकाई) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि का उल्लंघन करने वाले बच्चों तथा देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही किशोर न्याय अधिनियम एवं पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों में पीड़िताओं को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने, पॉक्सो प्रकरणों में प्रारूप (क) एवं प्रारूप (ख) भरने तथा बाल विवाह एवं बाल अपराधों की रोकथाम के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : बच्चों का बचपन सुरक्षित रखना पूरे समाज ...