Sonbhadra News: बाल्टी में भरे पानी में डूबने से मासूम की मौत
सोनभद्र, अगस्त 10 -- Sonbhadra News: वैनी (सोनभद्र), हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार की शाम बाल्टी में भरी पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह खेलते खेलते आंगन में रखी बाल्टी से पानी निकालने गया और उसी में औंधे मुंह गिरकर डूब गया। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी डेढ़ वर्षीय रुद्रांस पुत्र राजेश रविवार की शाम को अपने घर के आंगन में खेल रहा था। उसके पिता घर से कहीं बाहर गए हुए थे। बड़ा भाई और बहन घर के बाहर खेल रहे थे और मां बाहर गाय को चारा देने गयी। इसी दौरान आंगन में खेल रहा मासूम पानी निकालने के लिए पास में ही पड़ी पानी से भरी बाल्टी से गिलास डालकर पानी निकाल रहा था। इसी दौरान वह बाल्टी में औंधे मुंह गिर गया। कुछ देर बाद बाहर खेल रही उसकी बहन जब घर में आयी तो बाल्टी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.