सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि तहसील ओबरा के पटवध गांव स्थित सोन पम्प नहर की तली में तीन किमी तक एकत्रित कुल 4062.30 घन मीटर बालू-मोरम के लिए प्राप्त ई-निविदा निरस्त कर दी गई है। बताया कि संबंधित क्षेत्र के लिए कुल 03 ऑनलाइन ई-निविदाएं प्राप्त हुईं। प्राप्त निविदाओं में से 01 निविदादाता द्वारा मूल आवेदन शुल्क एवं अर्नेस्ट मनी प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण उसे अर्ह नहीं पाया गया। इस प्रकार केवल 02 ई-निविदाएं ही अर्ह पाई गईं, जिसके फलस्वरूप उनकी वित्तीय निविदा नहीं खोली गई। डीएम ने बताया कि उल्लिखित क्षेत्र के लिए प्राप्त ई-निविदाओं की दरें प्रतिस्पर्धात्मक एवं संतोषजनक नहीं पाए जाने के कारण राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए उक्त क्षेत्र से संबंधित प्राप्त ई-निविदाओं को निरस्त कर दिया गया ह...