सोनभद्र, अगस्त 22 -- Sonbhadra News: बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड म्योरपुर क्षेत्र ग्राम पंचायत डोडहर गांव के पाल बस्ती व मालवीय मिशन नक्टू को जाने वाली सड़के कट कर बह गए जिससे आवागमन ठप हो गया है। डुमरचुआ को जाने वाली सड़क मार्ग की जर्जर पुलिया की रिंग वाल टूट कर बह गया, जिससे लोग जोखिम भड़े मार्ग से आवागमन करते समय लोग असंतुलित होकर स्कूली बच्चे गिर जा रहे है। बीजपुर के नेमना गांव के झुरहाटोला को जानें वाली कच्ची सड़क मार्ग बह जानें से ग्रामीणों की फजीहत हो रही है। सिरसोती गांव के टोला कोडार में रामशुभग जायसवाल के घर के पास और कसीहवा में पुलिया बह जानें से ग्रामीणों का आना जाना बंद हो गया है। पैदल लोग आनेजाने के लिए विवश है। शनिवार को ग्रामीण बाबूराम गुप्ता, विजय शंकर पाल, रामाशंकर वैश्य, संतोष कुमार गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, रामचंद्...