सोनभद्र, सितम्बर 26 -- Sonbhadra News: बीजपुर,हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र में तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर सेवकामोड़ के समीप निर्माणाधीन पुलिया भारी वाहनों के आवागमन में बाधा बन गई है। पुलिया निर्माण के दौरान बनाए गए डायवर्जन मार्ग पर शुक्रवार को एक भारी ट्रक कीचड़ और दलदल में फंस गया। काफी प्रयास के बावजूद ट्रक को बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद अर्धनिर्मित पुलिया के दोनों ओर मिट्टी डालकर छोटे वाहनों और यात्री वाहनों का आवागमन शाम तक किसी तरह बहाल किया गया। रात में एक और भारी वाहन पुलिया पार करते समय मिट्टी के दलदल में फंस गया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: 36 घंटे से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश इसके बाद शनिवार से यात्री बसों को यात्रियों को उतारकर किसी तरह कीच...