सोनभद्र, जुलाई 28 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात के मौसम में लगातार हो रही बारिश के कारण म्योरपुर विकास खंड क्षेत्र के गांवों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ने लगी है।म्योरपुर ब्लाक के रासपहरी, किरवानी, खैराही, गंभीरपुर, कुंडाडीह समेत विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने मच्छर रोधी दवा के छिड़काव एवं फॉगिंग कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में जगह-जगह जलभराव होने से मच्छरों का प्रजनन तेजी से हो रहा है। शाम होते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि अभी तक गांवों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का ख...