सोनभद्र, नवम्बर 14 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के कुदरी ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कुदरी-चागा संपर्क मार्ग स्थित भदहर टोला में निर्माणाधीन पुलिया के बाद अब नवनिर्मित पंचायत भवन की बाउंड्रीवाल के निर्माण में भी मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने दोनों निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि भदहर टोला में बन रही पुलिया के निर्माण में स्थानीय बोल्डर और बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं पंचायत भवन की बाउंड्रीवाल में भी लोकल बोल्डर और बालू का धड़ल्ले से प्रयोग किए जाने की शिकायत है। सूत्रों के मुताबिक बाउंड्रीवाल निर्माण में तीसरे दर्जे क...