Sonbhadra News: बाइक से गिरकर महिला घायल, गंभीर
सोनभद्र, जुलाई 31 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पिपरवार गांव में घोरावल-गुरुवल मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर तीन बजे बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वह अपने पुत्र के साथ बाइक से घोरावल बाजार से घर जा रही थी। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी 40 वर्षीय सबीना पत्नी मलाऊ शुक्रवार को अपने बेटे के साथ बाइक से घोरावल बाजार आई थी। दोपहर में वह वापस अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वे दोपहर तीन बजे पिपरवार गांव मोड़ के पास पहुंची, इसी दौरान बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को तत्काल निजी साधन से घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.