Sonbhadra News: बाइक सवार को बचाने में पलटी स्कार्पियो, चार घायल
सोनभद्र, जुलाई 30 -- Sonbhadra News: दुद्धी। स्थानीय थाना क्षेत्र के कादल गांव के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गई। दुर्घटना में स्कार्पियो सवार परिवार के चार लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। रामपुर खड़िया निवासी राजाराम गुप्ता अपने परिवार के साथ श्रावण मास के प्रथम सोमवार के दिन बाबा धाम देवघर में जलाअभिषेक के लिए अपने स्कार्पियो से जा रहे थे। इसी बीच दुद्धी-म्योरपुर मार्ग पर कादल गांव के समीप बाइक सवार को बचाने में स्कार्पियो पलट गई। हादसे में वाहन में सवार चार लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और मौके पर पहुंची दुद्धी पुलिस के एसएसआई संजय कुमार सिंह के द्वारा सभी घायलों को तत्काल सामु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.