Sonbhadra News: बाइक रैली निकालकर स्वच्छ पेयजल की मांग
सोनभद्र, जुलाई 24 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। कोयला श्रमिक सभा (एसएमएस )संगठन कें कार्यकत्र्ताओं नें स्वच्छ पेयजल की मांग को लेकर शुक्रवार को कॉलोनी परिसर में रैली निकालकर महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा की कर्मियों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। गुणवत्ता युक्त जल उपलब्ध कराना नैतिक फर्ज के साथ दायित्व भी है। संगठन के महामंत्री अशोक कुमार पांडेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि कीड़ा युक्त पानी कर्मियों को पिलाया जा रहा है, जो नहाने के साथ पशु को भी देने के योग्य नहीं है। बताया कि दूषित पानी से कर्मियों के साथ उनके परिजन भी गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इस मौके पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष बीएन सिंह, महामंत्री अशोक कुमार पांडेय, बीना शाखा के सचिव कृष्ण बिहारी, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.