सोनभद्र, जुलाई 24 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर, हिन्दुस्तान संवाद। कोयला श्रमिक सभा (एसएमएस )संगठन के कार्यकत्र्ताओं ने शुक्रवार को स्वच्छ पेयजल की मांग को लेकर शुक्रवार को कॉलोनी परिसर में बाइक रैली निकाली। बिना कृष्णशीला महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष बीएन सिंह, महामंत्री अशोक कुमार पांडेय, बीना शाखा के सचिव कृष्ण बिहारी व अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, परियोजना के राजेश सोनी, बबऊ राम, सुशील पटेल ने कहा की कर्मियों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। गुणवत्ता युक्त जल उपलब्ध कराना नैतिक फर्ज के साथ दायित्व भी है। संगठन के महामंत्री अशोक कुमार पांडेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि कीड़ा युक्त पानी कर्मियों को पिलाया जा रहा है, जो नहाने के साथ पशु को भी देने के योग्य नहीं है। यह भ...