Sonbhadra News: बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत, दो घायल
सोनभद्र, सितम्बर 29 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जाबर स्थित पुराने आरटीओ बैरियर के पास मंगलवार की देर शाम बाइक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। सड़क पार करते समय अधेड़ दुद्धी से महुली की तरफ जा रहे बाइक सवार की चपेट में आ गया। बाइक पर तीन लोग सवार थे। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर निवासी 50 वर्षीय वीरेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र डोमन कनहर नदी की ओर से अपने घर की तरफ पैदल जा रहे थे। इसी दौरान महुली की ओर जा रहे तीन बाइक सवारों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वीरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.