सोनभद्र, अक्टूबर 23 -- Sonbhadra News: कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोन-चांची कला मार्ग पर देवाटन गांव के समीप शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घायलों की मदद के लिए जुट गए। हादसे में चांची कला निवासी 35 वर्षीय राजेश चेरो पुत्र भीरगुन चेरो तथा खेमपुर निवासी 30 वर्षीय धर्मराज कन्नौजिया पुत्र स्व. शिवनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल केलिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...