सोनभद्र, सितम्बर 25 -- Sonbhadra News: बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर रेणुकूट मार्ग पर जरहा गांव में शुक्रवार की सुबह दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार पत्नी और बच्चों के साथ बीजपुर से अपने घर नधिरा लौट रहा था। बीजपुर थाना क्षेत्र के नधिरा गांव निवासी 28 वर्षीय राजेन्द्र पुत्र सर्जन अपने पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से बीजपुर से अपने घर नधिरा लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे दूसरे बाइक पर सवार 30 वर्षीय संतोष गुप्ता पुत्र राम नरेश गुप्ता निवासी जरहा टोला टेढिनवन व 25 वर्षीय अनिल पुत्र लालसाह की जरहा गांव के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: बाइक और साइकिल टक्कर में दो घायल, गंभीर इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की आवाज सुन कर आसपास व राहगीर मौके प...