सोनभद्र, जुलाई 30 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर । 19 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर कोर्ट मैरिज करने के लिए दबाव डालने के आरोप में शक्ति नगर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बीना क्षेत्र कें रहने वाले पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 28 जुलाई को प्रातः काल लगभग 10:00 बजे रेहान पुत्र निजामुद्दीन निवासी वार्ड नंबर 23,नवानगर,निगाही थाना नवानगर, द्वारा शादी करने के उद्देश्य से पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ बैढ़न न्यायालय ले गया और जहां कोर्ट मैरिज करने का दबाव देने लगा।सूचना पर परिजन पहुंचे तो पुत्री रेहान के साथ मिली। पुत्री ने आरोप लगाते हुए रेहान द्वारा उस पर कोर्ट मैरिज करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...