सोनभद्र, सितम्बर 11 -- Sonbhadra News: बीना। बीना क्षेत्र के ग्रामीणों ने बीना और शक्ति नगर परिक्षेत्र मे आने-जाने के लिए बस सुविधा की मांग एनसीएल प्रबन्धन से की है। घरसड़ी निवासी शुभम दुबे ने एनसीएल प्रबंधन को पत्र देकर बताया कि बीना डीएवी के साथ शक्ति नगर क्षेत्र के संत जोसेफ स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज खड़िया सरस्वती मंदिर, केंद्रीय, विवेकानंद आदि विद्यालयों के लिए बस सुविधा न मिलने से स्थानीय छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई माह से स्कूल बस सुविधा बंद होने से अभिभावकों को भी परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: बंद पड़े बस सुविधा चालू कराने की मांग यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: प्रबंधन से बीना कालोनी मे जलापूर्ति कराने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...