सोनभद्र, अक्टूबर 25 -- Sonbhadra News: कोन। विकास खंड कोन में रविवार को यादव महासभा की बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी 22 नवंबर को क्षेत्र के बरवाखाड़ में गोवर्धन पूजा का आयोजन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता यादव महासभा के अध्यक्ष जोखन यादव ने की, जबकि संचालन युवा समाजसेवी बाबूलाल यादव ने किया। बैठक में आयोजन की तैयारियों पर चर्चा करते हुए समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। बैठक में ग्राम प्रधान सुजीत यादव, रामलगन यादव, प्रदीप कनौजिया, दीपक यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमलेश यादव, अरविंद यादव, अशोक यादव, मनोहर यादव, दयाशंकर यादव, रामेश्वर यादव, भगवान दास यादव, रामप्रवेश यादव और हृदय यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: श्री श्याम भजनांजलि के लिए भूमि पूज...