सोनभद्र, जुलाई 28 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले को प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। एक्सप्रेसवे के समीप दुद्धी तहसील के बभनी ब्लॉक में 1000 हेक्टेयर भूमि पर इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर (आईएमएलसी) विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर यहां बड़े उद्योग स्थापित होंगे और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में औद्योगिक निवेश, लंबित परियोजनाओं, भूमि उपलब्धता, बैंकिंग सहयोग और निवेशकों की समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य और पिछड़े जनपद सोनभद्र को औद्योगिक हब के...