सोनभद्र, जुलाई 23 -- Sonbhadra News: बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र में राजपुत ढाबा के समीप बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि घर में कोई कीमती सामान नहीं मिला और मामुली सामनों पर ही हाथ फेर वापस चले गए। बैना गांव निवासी शिक्षक रमाशंकर गुप्ता ने बभनी में घर बनाया है। राजपूत ढाबा के पास स्थित मकान में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि घर में किमती सामान नहीं था। चोरों ने आगे और पीछे का दरवाजा का ताला तोड़ कर पूरा घर खंगाला और चोरी की घटना को अंजाम दिया। शिक्षक ने बताया कि शनिवार को वे अपने मकान पर आए थे। घटना का पता तब चला जब शिक्षक बुधवार को अपने घर पहुंचे। मकान के गेट पर ताला लगा था, लेकिन चैनल का ताला टूटा हुआ था। शक होने पर उन्होंने तत्काल बभनी थाने को सूचना दी। उपनिरीक्षक मक्खन लाल अपनी टीम के साथ मौक...