Sonbhadra News: बभनी बाजार में छुट्टा गोवंश बने मुसीबत, हादसे की आशंका बढ़ी
सोनभद्र, जुलाई 19 -- Sonbhadra News: सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी मुख्य बाजार से होकर गुजरने वाले बभनी-छत्तीसगढ़ राजमार्ग पर छुट्टा गोवंश आमजन के लिए गंभीर समस्या बन गए हैं। दिन ढलते ही बड़ी संख्या में गोवंश सड़क के बीचों-बीच बैठ जाते हैं, जिससे राहगीरों, दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ भारी वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन दुर्घटनाओं की स्थिति बन रही है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय ग्रामीण सुरेश प्रसाद, सुदामा, अनिल कुमार और विनय कुमार ने बताया कि बभनी बाजार में ब्लॉक परिसर, स्टेट बैंक, बीज गोदाम और वन विभाग का रेंज कार्यालय स्थित होने के कारण प्रतिदिन दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। दोपहर बाद से लेकर देर रात तक छुट्टा गोवंश सड़क पर कब्जा जमाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.