Sonbhadra News: बनवासी सेवा आश्रम में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शुरू
सोनभद्र, अक्टूबर 23 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में गुरुवार को तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक करने के साथ संगठन निर्माण और ग्राम सभा को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करना है। वी द पीपल अभियान से जुड़े मुख्य वक्ता अमीनुद्दीन और रसना ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण दिया। सामूहिक चर्चा, समूह गतिविधियों और सहभागितापूर्ण अभ्यासों के जरिए युवाओं को अपने विचार रखने, स्थानीय समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान श्रमदान, व्यायाम, खेलकूद, स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.