सोनभद्र, अगस्त 30 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। घोरावल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पुरनाकलां में बच्चों से ईंट ढुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने मामले में प्रधानाध्यापिका माण्डवी कुमारी की एक वार्षिक वेतनवृद्धि तत्काल प्रभाव से अवरुद्ध कर दी है। साथ ही विद्यालय अवधि में बच्चों पर पूर्ण नियंत्रण रखने और भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने देने के निर्देश दिए गए हैं। 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में विद्यालय में पढ़ने वाले कुछ बच्चे टूटी हुई बाउंड्री की मरम्मत के लिए ईंट ढोते दिखाई दिए थे। यह भी पढ़ें- बाउंड्री निर्माण के लिए बच्चों से ईट ढूलवाने का वीडियो वायरल मामला संज्ञान में आने के बाद जि...