सोनभद्र, अगस्त 6 -- Sonbhadra News: ओबरा। सुंदरकांड मंडल की महिलाओं ने गुरुवार को शिशु शिक्षा निकेतन में अध्ययनरत करीब 150 जरूरतमंद बच्चों के बीच कापी, पेन, बिस्कुट, टाफी, चिप्स, केले तथा अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अध्यक्ष सुमन सेठ के नेतृत्व में अंजू भाटिया, किरण श्रीवास्तव, उर्मिला सिंह, मृदुला जायसवाल, शीला गोयल, निर्मला सिंह एवं नीता सेठ सहित सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मंडल की सभी महिलाओं का स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि उनका संगठन केवल सुंदरकांड एवं कीर्तन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा को भी अपनी प्राथमिकता मानते हुए समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सेवा कार्य करता रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...