सोनभद्र, अक्टूबर 27 -- Sonbhadra News: सांगोबांध,हिन्दुस्तान संवाद। बभनी क्षेत्र के बनवासी सेवा आश्रम के माध्यम से संचालित जीवनशाला विद्यालय, फरीपान में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन बच्चों को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। जिला स्काउट-गाइड के मुख्य प्रशिक्षक सत्यनारायण कनौजिया ने 16 बालकों और 16 बालिकाओं की टोली बनाकर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण सत्र में बच्चों को ध्वजारोहण, टेंट निर्माण, विभिन्न प्रकार की गांठ बांधने, मंजर पुल और खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक ने बच्चों को स्काउट-गाइड के नियमों और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से अनुशासन, सहयोग और आत्मनिर्भरता का महत्व समझाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष शाही, प्रधानाचार्य कमलेश सिंह, शिक्षक दिलीप सिं...