सोनभद्र, सितम्बर 22 -- Sonbhadra News: दुद्धी। विकासखंड दुद्धी के ग्राम पंचायत बघाडू के जिन्दवा टोला में बनवासी सेवा आश्रम, गोविंदपुर की ओर से मंगलवार को प्रबोधन यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद ने की। प्रबोधन यात्रा के दौरान ग्रामीणों को ग्रामसभा, स्वावलंबन और ग्राम विकास के प्रति जागरूक किया गया। राजेंद्र प्रसाद ने गांधी-विनोबा की स्मृति में ग्राम स्वराज की दिशा में इसे एक पहल बताते हुए गांव के विकास एवं उन्नति पर विस्तार से चर्चा की। वहीं सुमन देवी ने ग्रामीणों को सरकार के माध्यम से उपलब्ध कराए गए शौचालयों का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया। इस मौके पर जगजीवन राम, रामअवध प्रसाद, प्रशांत, विजय, उमेश, गीता, संगीता, मुन्नी देवी, सोनवा देवी, उर्म...