सोनभद्र, नवम्बर 15 -- पोखरे में डूबने से तीन की मौत Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत भाठ क्षेत्र के टोला बीरन बेहरा में रविवार की शाम दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की पोखरे में डूबने से मौत हो गयी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बीरन बेहरा निवासी रामप्रसाद उर्फ भंगा की 20 वर्षीय पुत्री उर्मिला अपने पति 22 वर्षीय अनिल शर्मा पुत्र रामकरन निवासी चिल्काटांड शक्तिनगर संग घर से लगभग चालीस मीटर दूर स्थित प्राकृतिक पोखरें में नहाने के लिए चली गयी। इस दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गये जिससे उर्मिला व उसका पति डूबने लगे । शोर मचाने पर बाहर खड...