सोनभद्र, नवम्बर 4 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरिया बंधा में मगरमच्छ आने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ के गांव में पहुंचने की खबर फैलते ही ग्रामीण परेशान हो गए और किसानों में भय का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बरसात के मौसम में भटक कर मगरमच्छ गांव के समीप बंधे तक पहुंच गया है। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखे जाने की सूचना वन विभाग को दी है। मगरमच्छ के गांव के दो बांधों में देखें जाने की खबर ग्रामीणों द्वारा दी जा रही है। ग्रामीण राजनारायण ने बताया कि मगरमच्छ ने अब तक सुअर और बकरी को शिकार बना चुके है। ग्रामीणों ने वन विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी है। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए टीम भेजी जाएगी। मगरमच्छ की सूचना के बाद से ग्रामीण बंधे की तरफ जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग स...