सोनभद्र, अक्टूबर 10 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कनेटी गांव में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये के गहने और सामान चोरी कर लिए। घटना की जानकारी शुक्रवार को मकान मालिक के घर लौटने पर हुई। घोरावल के कनेटी गांव निवासी ओमप्रकाश त्रिपाठी आवश्यक कार्य से राबर्ट्सगंज गए हुए थे। इस दौरान उनके मकान में दो दिनों से ताला बंद था। इसी बीच चोरों ने मुख्य गेट और कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी के लॉकर को भी तोड़ दिया। चोर सोने का मंगलसूत्र, झुमके, चांदी के कुछ जेवर और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। शुक्रवार को घर लौटने पर ओमप्रकाश त्रिपाठी ने मुख्य गेट, कमरे का ताला टूटा देख कर हैरान रह गये, जब घर का अंदर जाकर देखा तो घर का पूरा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉकर का ताला भी टूटा हुआ था। यह भी पढ़ें- J...