सोनभद्र, जुलाई 6 -- Sonbhadra News: डाला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौकी क्षेत्र के बाड़ी गांव में बंद मकान से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और चांदी के सामान की चोरी की घटना के दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। मामले का खुलासा न होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है, वहीं क्षेत्र में भी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पीड़िता रीना चौबे की तहरीर पर चोपन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। तहरीर के अनुसार चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने का हार सेट, चार कंगन, चेन, मांगटीका, करधनी, पायजेब, बिछिया, पायल समेत बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण तथा चांदी की थाली, पानदान, सुपाड़ी और नारियल सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की अनु...