सोनभद्र, जुलाई 22 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा कालोनी निवासी सुजाता सिंह पत्नी ज्ञानेन्द्र कुमार पटेल टाइप-3-695 ने पुलिस को तहरीर दे शिकायत की है कि अज्ञात अवांछनीय तत्वों द्वारा उनकी फेक आईडी बना कर इंस्टाग्राम व अन्य सोशलमीडिया प्लेटफार्म से उनके रिश्तेदारों को गंदे अभद्र मैसेज किये जा रहे है। पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के खिलाफ सूचना प्रोद्यौगिकी अधिनियम की धारा 66सी व बीएनएस की धारा 352 में मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: फेक आईडी बना भेज रहा अभद्र मैसेज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...