सोनभद्र, नवम्बर 12 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए जन सुविधा केन्द्रों के माध्यम से भरे जाने वाले फार्म-6 में दोहरी प्रविष्टियों को रोकने के लिए केन्द्र संचालकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें फार्म भरने की सही प्रक्रिया, ई-साइन, रेफरेंस नम्बर तथा आवेदन से संबंधित आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से फार्म-6 जमा करने के बाद कई बार नेटवर्क की समस्या अथवा अन्य तकनीकी कारणों से आवेदक के मोबाइल पर रेफरेंस नम्बर का संदेश प्राप्त नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में आवेदक जानकारी के अभाव में दोबारा आवेदन कर देते हैं, जिससे मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति के नाम की एक से अधिक प्रविष्टियां होने की समस्या ...