सोनभद्र, अक्टूबर 9 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। सिंगरौली के नवानगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत गुरुवार दोपहर फार्चूनर और वर्ना कार से आये अज्ञात बदमाशों ने कार रूकवा कर शेरबहादुर कुशवाह पुत्र स्व कमला प्रसाद की जमकर पिटाई की। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर कुछ लोगों ने बीच बचाव किया तो धमकी देते हुए चले गये। यह आरोप पीड़ित ने नवानगर थाने में लगाते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अज्ञात आरोपियों की फार्चूनर का नम्बर देते हुए बताया है कि घटना तब हुई जब वह जयंत से अपने घर नवानगर लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...