Sonbhadra News: फांसी लगा युवती ने दी जान
सोनभद्र, जुलाई 6 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत रविवार की रात में एक युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर आत्महत्या करली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अनपरा बाजार स्थित सोनारी गली में रविवार की रात्रि 9:00 बजे अनपरा बाजार निवासी 28 वर्षीय ऋचा वर्मा अपने घर की छत पर कमरे के फांसी पर लटकी पाई गई। छत पर सोने गए उसके परिजनों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देख और आवाज देने पर कोई जवाब न मिलने पर दीवाल का कुछ हिस्सा तोड़कर कमरें में प्रवेश किया तो वहां ऋचा को फंदे से लटक देख सन्न रह गये। आनन-फानन में उसे रेनूसागर चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों में उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.