सोनभद्र, अगस्त 25 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने फर्जी रसीदों से कंपनी को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले आरोपी को मंगलवार की शाम चंडी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। वह कहीं भागने की फिराक में था। आरोपी ग्राहकों से ऋण के किश्त की वसूली कर उसका निजी उपयोग करता था और ग्राहकों को मोबाइल से रसीदों को एडिट कर देता था। इस मामले में उसके खिलाफ राबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज था। लोढ़ी चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव के मुताबिक सोमवार की शाम मुखबिर की सूचना पर आरोपी संजय कुमार मौर्य पुत्र राम दुलारे निवासी ग्राम शिवखरी, पोस्ट केकराही, खैराही, रॉबर्ट्सगंज, हाल पता ग्राम गैगुआर, पोस्ट बिच्छी राबर्ट्सगंज को चंडी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। वह कहीं जाने की फिराक में था। मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तो वह पुलिस ...