सोनभद्र, अगस्त 18 -- Sonbhadra News: ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय तापीय परियोजना के मनोरंजन केंद्र एक में वनिता मंडल की ओर से हरियाली तीज उत्सव तीज की उमंग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वनिता मंडल की अध्यक्षा सुभद्रा यादव, उपाध्यक्षा रितु सिंघल, मधुलिका राय, रीना चतुर्वेदी एवं मणी चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वनिता मंडल की सचिव माण्डवी वर्मा ने सभी को तीज की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं को अपने हुनर को समाज के सामने प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, कजरी गीत, रैंडम गेम और तीज क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: इनर व्हील क्लब ने मनाया तीज महोत्सव, कजरी गायन में महिलाओं ने बिखेरा रंग तीज क्...