सोनभद्र, अक्टूबर 4 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुड़िलाडीह पठकागांव स्थित करीब दो सौ वर्ष पुराने प्राचीन शिव मंदिर से शिवलिंग, गणेश और माता पार्वती की स्फटिक मूर्तियां तथा पीतल का बड़ा घंटा गायब होने से रविवार को ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सुबह घटना की जानकारी गांव में पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग भगवनिया तालाब के किनारे स्थित मंदिर पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।

घटनास्थल की जांच रविवार सुबह मंदिर में मूर्तियां नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने परिसर का जायजा लिया। इस दौरान मंदिर में स्थापित प्राचीन हनुमान जी की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किए जाने की बात सामने आई। प्रतिमा पर जगह-जगह चोट के निशान मिले हैं। हालांकि प्रतिमा को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा है। गांव निवासी ज...