Sonbhadra News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप
सोनभद्र, अक्टूबर 4 -- Sonbhadra News: बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीजपुर पुनर्वास में रविवार की अल सुबह प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने और जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
घटना का विवरण नेमना गांव निवासी रामकेश्वर प्रजापति शनिवार रात करीब 12 बजे अपनी पत्नी गायत्री को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों और गांव की आशा के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीजपुर पुनर्वास लेकर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक उस समय स्वास्थ्य केंद्र पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। आशा कार्यकर्ता की ओर से फोन किए जाने के बाद स्टाफ नर्स रत्नावली काफी देर बाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। इसके बाद प्रसूता को प्रसव के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.